हमीरपुर : ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, मां की तेरहवीं के दिन टूटा परिवार

हमीरपुर ज़िले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे दब गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर हुई। मृतक की पहचान कस्बा निवासी चंद्र प्रकाश (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मृतक की मां की तेरहवीं थी और वह सामान खरीदने के लिए घर से बाजार निकला था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

IMG-20260116-WA0649

फोटो - मृतक चंद्रप्रकाश

तेरहवीं के दिन बेटे की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पड़ोसी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चंद्र प्रकाश तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई मजदूरी करता है, जबकि चंद्र प्रकाश गल्ला मंडी में काम कर परिवार का सहारा था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के पहिए के नीचे दबे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

IMG-20260116-WA0650

फोटो - घटना स्थल पर आक्रोशित लोगों की भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!