हमीरपुर। जिले के सुमेरपुर में वायरल वीडियो के बाद उपजे तनाव की चिंगारी मौदहा कस्बे में उस समय आ गई जब मौदहा कस्बे के सिचौली पुरवा निवासी मोहम्मद सैफ नामक युवक जो आरोपी अफ्फान के पिता मौलाना खान के कामों में सहयोगी बताया जा रहा है ने सोशल मीडिया में हिन्दू संगठनों के विरुद्ध एक पोस्ट कर दी जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर सैफ के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सैफ के फोन की जांच और मौलाना खान से जुड़े सरकारी कर्मचारियों की भी जांच कराए जाने की मांग की है।इस दौरान आशीष सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सौरभ सिंह सौरभ, प्रमोद सोनी, हर्षित शिवहरे,अभिषेक कुमार, हिमांशु गुप्ता, कनिष्क अवस्थी सहित दो दर्जन से अधिक युवा मौजूद रहे।

