हमीरपुर में आपत्तिजनक वीडियो मामला: आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’, लॉज पर छापेमारी

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी के पिता की तलाश में पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में देर रात प्रशासन ने आरोपी के लॉज पर भी जांच की।

IMG-20260116-WA0361

फोटो - इंडियन लॉज

मामला कस्बे के कमलेश तिराहे से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, यहां रहने वाले मुहम्मद अफ़फान पर आरोप है कि उसने कस्बे के ही एक व्यापारी की बेटी को प्रेम जाल में फंसाया, उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और बुधवार रात उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक ने अपना धर्म छिपाया था और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

वीडियो वायरल होने के बाद व्यापार मंडल और हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और सुमेरपुर थाने का घेराव करते हुए नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगा दिया। इस दौरान आरोपी के घर पर पथराव की भी सूचना है। बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने आरोपी और उसके पिता मौलाना खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और देर शाम मुठभेड़ के दौरान अफ़फान को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें उसे गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब पुलिस आरोपी के पिता मौलाना खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने देर रात सुमेरपुर बस स्टैंड स्थित इंडियन लॉज पर छापा मारा, जो मौलाना खान का बताया जा रहा है। टीम ने वहां ठहरे लोगों से पूछताछ की और होटल के रजिस्टर की जांच की।

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एसडीएम केडी शर्मा ने बताया कि “सूचना मिली थी कि आपत्तिजनक वीडियो यहीं बनाया गया हो सकता है। इसलिए पुलिस टीम के साथ जांच की गई। फिलहाल लॉज में रुके लोगों से पूछताछ की गई है और रिकॉर्ड की पड़ताल जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!