रायबरेली में भीड़ ने दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को पीट-पीटकर मार डाला, राहुल गांधी बोले—’इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या’

उत्तर प्रदेश( रायबरेली),ललित शर्मा की रिपोर्ट-

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के पास फतेहपुर तारावती गांव के रहने वाले 38 वर्षीय दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को ग्रामीणों ने चोरी के शक में बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब हरिओम अपनी ससुराल, ऊंचाहार कस्बे के लिए पैदल जा रहा था। सोमवार रात रास्ते में उसे ग्रामीणों ने रोक लिया और चोर समझ उसकी बर्बरता से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने भी यूपी सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई और जांच-पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वायरल वीडियो और जांच के बाद डायल-112 के कांस्टेबल व हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रशासन एवं सियासी प्रतिक्रिया -उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना पर दुख जताते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में तनाव का माहौल है और सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू किए हैं।

WhatsApp Image 2025-10-07 at 1.34.16 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!