हमीरपुर में कोतवाली प्रभारी को गाली-गलौज करने का आडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर के मुस्करा कस्बे में नाजायज असलहे के साथ एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीशू शुक्ला पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जिसके पास से एक 32 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कस्बे का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।बताया जाता है कि नीशू शुक्ला वही युवक है जिसने कुछ दिन पूर्व अंकुश सोनी पुत्र द्वारका प्रसाद सोनी के घर स्थित दुकान में घुसकर मारपीट की थी और काउंटर तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से वह पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें आरोपी और थाना प्रभारी के बीच कथित रूप से गाली-गलौज और धमकियों का आदान-प्रदान सुनाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2025-10-07 at 2.37.10 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!