हमीरपुर एसपी ऑफिस के सामने जमकर चले लाठी डंडे, नहीं नज़र आई पुलिस

हमीरपुर में रविवार शाम आंबेडकर पार्क के सामने और एसपी ऑफिस के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना सब्जी विक्रेताओं के बीच हुए विवाद के बाद हुई, जिसमें लाठी-डंडे और घूंसे चले। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मारपीट का यह वीडियो भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया, जो अब सामने आया है। वीडियो में युवकों के साथ एक युवती भी डंडा भांजती हुई नजर आ रही है। पड़ताल में पता चला कि शाम लगभग 4 बजे आंबेडकर पार्क के पास सब्जी का ठेला लगाने वालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया। घटना स्थल एसपी कार्यालय के ठीक सामने है, जबकि कलेक्ट्रेट भी यहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे कि क्या रविवार को पुलिस भी छुट्टी पर रहती है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

IMG-20251207-WA0311

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!