हमीरपुर में असलहे की नोक पर युवती से दुष्कर्म, जातिगत अपमान व धमकी: मुकदमा दर्ज

हमीरपुर।16 दिसंबर हमीरपुर जिले मौदहा क्षेत्र के निवासी युवती से गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर असलहा की नोक पर दुष्कर्म और जाति सूचक शब्दों से गाली-गलौच कर जान-माल की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि 23 नवंबर को उसके माता पिता रोजी रोटी कमाने गये थे। तभी गांव का ही अताउद्दीन पुत्र स्व० बच्च लम्बरदार उसके घर मे जबरियन घुसकर मुझको नशीला पदार्थ खिलाया और सीने मे असलहा लगाकर बेहोश कर दिया तथा उसके साथ तीन चार बार बलात्कार किया है ।भद्दी भद्दी गालियां देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़िता के माता पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त आरोपी दो वर्षों से लगातार उसके मोबाइल फोन पर बात करता रहा है। लेकिन उसने भय के कारण अपने परिवार को नहीं बताया है क्योंकि अताउद्दीन का परिवार अपराधिक किस्म काइ है और कई लोगों की हत्या कर चुका है। आरोपी ने धमकी दी है कि वह पीड़िता के घर में बम रखकर एवं आग लगाकर जला देगा और गांव में नहीं रहने देगा। उसने 14 दिसंबर की सुबह पीड़िता के भाई को घर से निकाल कर लात घूसों से मारा पीटा है। जिससे कि उसे चोटें आयी हैं । पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से से मारने की धमकी दी है। उसका गांव एक वर्ग विशेष का बहुल्य गांव है ।इस कारण से यहां दूसरे वर्ग के साथ मार पीट व अत्याचार करते रहते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64(2),333,
123,115(2),352,351(3)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015)3(2) (v),3(2) (va),3(1) (द),
3(1) (ध) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!