हमीरपुर में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत।

हमीरपुर। सड़क किनारे खडे बाईक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि युवक को पीआरबी ने एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उर्दना निवासी अवधेश (30)पुत्र छेदीलाल और ब्रजराज (28)पुत्र रामेश्वर बाईक से बांदा से लौट रहे थे। गांव के निकट अवधेश सडक किनारे बाईक खडी कर लघुशंका करने लगा और ब्रजराज बाईक के निकट सडक किनारे खडा था तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर जो कल्टिवेटर फंसाये हुए था ने ब्रजराज को बुरी तरह से कुचल दिया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस और पीआरबी पुलिस ने युवक को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार में चार भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था जबकि तीन साल पहले भी मृतक के एक भाई की सडक हादसे में मौत हो चुकी है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने घटना के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही के साथ ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

IMG-20251229-WA0240

फोटो - मृतक ब्रजराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!