हमीरपुर: प्रशासन ने अवैध मोरम के पांच ओवर लोड ट्रैक्टर पकड़े

हमीरपुर।

जनवरी मौदहा कस्बा के टिकरी मार्ग पर गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने अवैध मोरम ढोने वाले ट्रैक्टरों की धरपकड़ के चलते अवैध मोरम से लदे पांच ओवर लोड पकड़े हैं। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस के बीच झड़प भी हुई है साथ ही घटना स्थल पर सत्ता धारियों की भागदौड़ चर्चा का विषय बनी रही है।
हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में मोरम का अवैध कारोबार जगजाहिर है। गुरुवार को एसडीएम कर्णवीर सिंह के साथ ही तहसीलदार शिखर मिश्रा और नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान टिकरी मार्ग पर इन ट्रैक्टरों का धर-पकड़ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में एक ओवर लोड ट्रैक्टर को कस्बा से बाहर टिकरी मार्ग पर पकड़ा गया। इसकी खबर लगते ही पीछे आ रहे चार अन्य ओवरलोड ट्रैक्टरों के चालकों ने अपने ट्रैक्टरों को सिजनौडा गांव से करहिया मार्ग में एक चकरोड में ले जाकर खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गए। इनका पीछा करते हुए अधिकारियों की टीम वहां पहुंच गई और खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों को ही इन ट्रैक्टरों का चालक समझ कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो इनसे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि ग्रामीणों के उग्र रूप को देख ये अधिकारी बैकफुट पर आ गए।चकरोड में खड़े ट्रैक्टरों को निकालना अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ था फिर भी किसी तरह से इन ट्रैक्टरों को कस्बा की गल्ला मंडी में खड़ा कराया गया है जबकि एक ट्रैक्टर को कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया है। इस पूरे समय तमाम भाजपाइयों की धमाचौकड़ी और कई सफेदपोश नेताओं के फ़ोन अधिकारियों के मोबाइल में घन-घनाते रहे हैं। जोकि इस अवैध खेल को अंजाम देने वालों और सफेद पोश नेताओं के रिश्तों पर गहरा सवाल खड़ा कर रहा है।

फोटो -अवैध मोरम लदे ट्रैक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!