हमीरपुर ज़िले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बसवारी गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए।
यह हादसा बसवारी गांव के पास हुआ है। यहां चिल्ली गांव निवासी नरेंद्र, देवी प्रसाद और संदीप एक ही बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज़ रफ्तार अर्टिगा कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। इस हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र और देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों घायलों को मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ज़िला अस्पताल सदर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक बृजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फोटो - जांच करती पुलिस
फोटो - शांति व्यवस्था बनाते थाना प्रभारी योगेश

