हमीरपुर:कथित बाबा पर बच्ची को ले जाने के प्रयास का आरोप, आरोपी हिरासत में

हमीरपुर। जिले में काफी दिनों से बच्चा चोर गैंग की अफवाह फैली हुई थी लेकिन बुधवार दोपहर एक बच्ची को पकड़ कर ले जाने के आरोप में एक कथित बाबा को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला क्योटरा निवासी रामपाल पुत्र रामचरन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, बुधवार दोपहर उसकी नातिन स्कूल से पढकर आ रही थी तभी एक कथित बाबा उसे पकड़ कर ले जाने का प्रयास करने लगा तभी पीछे से आ रहे उसके नाती ने अपनी बहिन को पकड़ कर खींचा और शोर मचाया जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने कथित बाबा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली जांच कराई जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!