हमीरपुर। नेशनल हाइवे 34पर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ओमनी वैन में जा रहे लोगों की गाडी में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ से तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
हमीरपुर ज़िले के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से एक बारात कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खडडी पहरा जा रही थी उसी में कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे जैसे ओमनी वैन छिरका के निकट पहुंची सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे उर्दना निवासी मोहन (20)पुत्र रामसेवक, तिंदुही निवासी आशीष (30)पुत्र करन सिंह, कमलेश पुत्र अज्ञात निवासी डामर और एक अज्ञात निवासी डामर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित (19)पुत्र राधेश्याम निवासी तिंदुही, दिलीप (24)पुत्र गनेशा कुशवाहा निवासी उर्दना, बाबू जी पुत्र अज्ञात निवासी डामर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने सरकारी अस्पताल पहुंच मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और सभी घायलों को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। घटना को देखते हुए तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदारोँ ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि अस्पताल में परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फोटो - घटना की जांच करती पुलिस

