हमीरपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक, 22 लाख से अधिक का नुकसान

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा स्थित बड़े चौराहे के पास रियाज़ मार्केट में बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही मालिक की किराना की दो दुकानों सहित कुल तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में करीब 22 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Screenshot_20260110_105624_WhatsApp (1)

फोटो - आग से जला हुआ दुकान का सामान

जानकारी के अनुसार मौदहा के उपरौस मोहल्ला निवासी मुहम्मद खालिक की बड़े चौराहे स्थित नवीन मार्केट में सादिक ट्रेडर्स के नाम से किराना की दो दुकानें हैं, जहां थोक और फुटकर दोनों तरह का कारोबार होता है। मंगलवार रात खालिक दुकानें बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से दोनों दुकानों में आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक दुकान मालिक और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। थाना पुलिस भी राहत कार्य में लगी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस आग की चपेट में खालिक की दुकानों से सटी असद अब्बास उर्फ गुड्डू अंडेवाले की दुकान भी आ गई, जिससे उनकी दुकान को भी भारी नुकसान हुआ है। खालिक ने बताया कि आग से उन्हें करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जबकि असद अब्बास को लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं, पास ही स्थित एक मेडिकल स्टोर को देर रात लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खाली करा लिया, जिससे बड़ी अनहोनी और नुकसान होने से बच गया।

Screenshot_20260110_105812_WhatsApp

फोटो - आग बुझने के बाद दुकान देखता दुकानदार व अन्य लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!