हमीरपुर में आज एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जंगली जानवर खेत में काम कर रहे किसान पर हमला करता दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके से भागकर अपनी जान बचा ली। यह पूरी घटना पास के खेत में मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब आपके सामने है।
फोटो - जंगली सुअर से जान बचाता किसान
वीडियो की पड़ताल में सामने आया है कि यह मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का है। यहां बीते दिन 55 वर्षीय किसान शकूरा जो अपने खेत में खाद छिड़कने गया था। इसी दौरान उसने खेत को नुकसान पहुंचा रहे एक जंगली सुअर को देखा। जब किसान ने उसे भगाने की कोशिश की तो जंगली सुअर ने भागने के बजाय अचानक किसान पर हमला कर दिया।
हालात बिगड़ते देख शकूरा ने मौके से दौड़ लगाई और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की जा रही है।
ऐसा ही एक मामला मौदहा क्षेत्र के परछा गांव से चार दिन पूर्व सामने आया था जिसमें जंगली सुवर ने खेत पर सिंचाई कर रहे 30 वर्षीय किसान गुल खान पर एक जंगली सुवर ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

