हमीरपुर में मिक्सर प्लांट मे गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

हमीरपुर। हमीरपुर मुख्यालय के कुछेछा स्थित सांई कंट्रक्शन कंपनी के प्लांट में गुरुवार की सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।प्लांट की मिक्सर मशीन में सीमेंट डालते समय अंसतुलित होकर गिरने से मजदूर के शरीर के कई टुकड़े हो गए। अचानक हुए इस हादसे से प्लांट में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्लांट को बंद करा दिया। मशीन में फंसे शव के टुकड़ों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
परिजनों सहित भारी भीड़ प्लांट में लगी होने पर हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

हमीरपुर के कुछेछा निवासी बब्बू निषाद 35 वर्ष साईं कंट्रक्शन कंपनी के प्लांट में काफी समय से मजदूरी कर रहा था। गुरुवार सुबह उसकी ड्यूटी प्लांट के मिक्सर मशीन में सीमेंट डालने में लगाई गई थी। बब्बू अन्य मजदूरों के साथ सीमेंट की बोरियां सिर पर लादकर मिक्सर मशीन में डाल रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने की वजह से बब्बू मशीन में गिर गया। अन्य मजदूरों ने जब तक शोर शराबा किया तब तक बब्बू के शरीर के मशीन के तेज ब्लेडों से टुकड़े हो गए। मंजर देखकर प्लांट में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी भी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक मृतक के परिजनों सहित तमाम लोगों की मौके पर लग गई। हंगामे के आसार को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में शव के टुकडे निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

WhatsApp Image 2025-12-11 at 2.48.37 PM

फोटो- रोते - बिलखते मृतक के परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!