हमीरपुर में खेत में बनी झोपडी में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

हमीरपुर। गुरुवार दोपहर से लापता किशोर का शव खेत में बनी झोपडी में फंदे से लटका मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी कमल सिंह का चौदह वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ़ भोला बीते गुरुवार दोपहर से लापता था जिसकी परिजनों ने रात तक काफी तलाश की लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खेत में बनी झोपडी में किशोर का शव मिलने से हडकंप मच गया और देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बिंवार थाना पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। और घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं मृतक के पैर जमीन पर रखे होने के चलते किशोर द्वारा फांसी लगाने की बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। और गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक अपने परिवार में तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था जबकि मृतक के पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!