मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखा फोड़ने से तीन गंभीर घायल, एक के गुप्तांग में आई चोट

IMG-20251003-WA0086

हमीरपुर। पुलिस की लाख सख्ती और चेतावनी के बाद भी विजय दशमी और विसर्जन जुलूस में जमकर प्रतिबंधित पटाखे दागे गए हालांकि पटाखा दागने में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विसर्जन जुलूस के दौरान हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव तिंदुही में कुएँ की जगत में पटाखा लिए खडे रोहित (28)पुत्र शिवशंकर पैर फिसल जाने के कारण गिरने से पटाखा विस्फोट हो गया जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के चकदहा निवासी अजय (18)पुत्र सुरेश कुशवाहा पटाखा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहना निवासी जीतेन्द्र साहू(27)पुत्र महेंद्र पटाखा विस्फोट में घायल हो गया तीनो घायलों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से रोहित और जीतेन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताते चलें कि सभी त्यौहारों पर प्रतिबंधित पटाखे चलाने पर पुलिस ने रोक लगा रखी है।और पटाखे चलाने पर कार्यवाही करने की बात कही है लेकिन फिर भी जमकर पटाखे बाजी की जा रही है।इस सम्बन्ध में पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि मामला मौदहा पुलिस के संज्ञान में है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।जबकि चकदहा के मामले की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!