जरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार

हमीरपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरिया पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 18,050 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।पुलिस सूत्रों के अनुसार हटवारा जरिया क्षेत्र में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर भगवानदीन, बरातीलाल, मंजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नसीम खान, पुष्पेन्द्र सिंह, आशाराम, हीरालाल और राघवेन्द्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 209/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।पकड़-धकड़ अभियान में उपनिरीक्षक दिनेश प्रसाद, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल आशीष रजक, कांस्टेबल निर्भान सिंह, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार सहित पीआरडी जवान रामकिशन, मूलचन्द्र और रमाकान्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!