हमीरपुर का मौदहा ब्लॉक: चारागाह समतलीकरण कार्य में फर्जीवाड़ा, मनरेगा मजदूरों के नाम पर धन की बंदरबांट

हमीरपुर जिले के मौदहा विकासखंड के छिरका में ग्राम पंचायत द्वारा चारागाह में समतलीकरण कार्य पर 40 श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगाई गई है । जिसमें महिलाओं के स्थान पर जीपुरुषों की फोटो खींचकर मस्टर रोलों में उन्हीं की फोटो अपलोड की गई है इसमें महिला श्रमिकों के स्थान पर पुरुषों को खड़ा करके फोटो खींची गई है। इनकी पूर्व की फोटो व आज की फोटो में कोई अंतर नहीं है जिससे साफ प्रतीत होता है की मौके पर मजदूर कार्य नहीं कर रहे है सिर्फ फोटो से फोटो खींचकर श्रमिकों का फर्जी पैसा निकाला जा रहा है। कार्य श्रमिकों न कराकर मशीनों से पहले से ही कर लिया गया है यह पूरा खेल APO मौदहा ,सचिव व ग्राम प्रधान की शाह पर खेला जा रहा हैं । इसी प्रकार का खेल क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भी खेल जा रहा व सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। यह खेल भारी कमीशन खोरी का चल रहा है । जिसमें हमारे जिले के आला अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही भी नहीं की जा रही है।

मामला ग्राम पंचायत छिरका मौदहा का।

IMG-20251003-WA0216

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!