हमीरपुर।
पानी की समस्या जिले की बडी समस्या बन कर उभर रही हैं। इसी समस्या के चलते मौदहा विकासखंड क्षेत्र के रीवन गांव के सैकडो लोगो ने तहसील समाधान दिवस में पहुंच कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी की उपस्थिति में मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र देकर समस्या का तत्काल निदान कराने के कहा । ग्रामीणों नें सभी अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या समाधान जल्द नही हुआ तो वह लोग वृहद रुप में आन्दोलन करेंगे।
शनिवार को हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील के समाधान दिवस नें रीवन गांव के सैकडों लोग नें तहसील पहुंच कर पानी की मां को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की उपस्थिति में, मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में 45 दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। ग्रामीणों द्वारा अनेको बार सभी अधिकारियों को अपनी समस्या के विषय में अवगत करा चुके हैं। फिर भी उनकी समस्या का समाधान नही हुआ है, ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह 35 वर्षो से उनके गाम में जल आपूर्ति की जा रही थी उसी तरह फिर पानी भेजा जाएं। ग्रामीणों में अंत में समस्त अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द से पानी की आपूर्ति नही की गई तो वह लोग वृहद रुप सें आंदोलन करेंगे। वही मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी नें जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही हैं।

