मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत हमीरपुर पुलिस का जागरूकता अभियान,महिलाओं-बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

हमीरपुर।

जनपद हमीरपुर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में "मिशन शक्ति फेज़ 5.0" के अंतर्गत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीमों और महिला पुलिस कर्मियों ने जनपद के विद्यालयों, बाज़ारों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों में जाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षा, आत्म-सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच की पहचान, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया प्रयोग की सावधानियों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। पुलिस ने सभी को भरोसा दिलाया कि छेड़खानी या किसी अपराध की स्थिति में तत्काल मदद के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102/108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन जैसे नंबरों पर तुरंत शिकायत कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।साथ ही यातायात नियमों के पालन, सामजिक जिम्मेदारी निभाने और अपने आस-पास जागरूकता फैलाने पर भी ज़ोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति की इस पहल को बालिकाओं व महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और निर्भयता का प्रतीक बताया।पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति के ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता को और मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने सभी महिलाओं और छात्राओं से अपील की कि वे निडर होकर अपने अधिकारों का उपयोग करें और हर हाल में कानून व पुलिस का सहयोग लें।

WhatsApp Image 2025-10-04 at 4.09.27 PM (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!