हमीरपुर में घर सें कोचिंग पढने गया छात्र, दो दिन से लापता

हमीरपुर।

हमीरपुर जिले के थाना जरिया के चंडोत गांव में शुक्रवार को घर से कोचिंग पढ़नेके लिए निकला 15 वर्षीय छात्र वापस घर नहीं आया तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चलने पर छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

     जरिया थाना के चंडोत गांव निवासी हरिमोहन पुत्र रामनारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र गजराज (15) शुक्रवार को घर से गांव में ही कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था और फिर वापस नहीं आया। जानकारी करने पर पता चला  कि गांव के ही दोस्त सतवदन को माडल पेपर लेने के लिए सरीला जाने को कहकर गया है देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चला है उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, गजराज आरवीएस कालेज कहटा(जालौन) में कक्षा दस का छात्र है, बेटे के अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहाल हैं,उन्होंने पुलिस से बेटे का पता लगाने की मांग की है,थाना प्रभारी मयंक कुमार चंदेल का कहना है कि सूचना मिली है घटना की जांच की जा रही है।
WhatsApp Image 2025-10-04 at 4.34.47 PM (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!