हमीरपुर में देशी शराब के ठेके के पास पानी भरे गड्ढे में बुजुर्ग का शव बरामद

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव गांव के बस स्टैंड के पास संचालित देशी शराब के ठेके के समीप पानी भरे गड्ढे में पाया गया। शव मिलने से ग्रामीण तालिबानील दहशत में हैं और जल्द ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की फील्ड यूनिट एवं सीओ मौदहा विनीता पहल घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान झंडू कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, झंडू कुशवाहा शराब के आदी थे और कुछ दिन पहले से लापता थे। शव जब पानी भरे गड्ढे में मिला तो आसपास के लोग काफी चिंतित हुए और तत्काल पुलिस को सूचित किया।सीओ मौदहा ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे फिलहाल हत्या की संभावना कम लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Screenshot_20251019_114625_WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!