खाद के लिए लाइन में लगी वृद्धा चक्कर खाकर गिरी


हमीरपुर। डीएपी खाद को लेकर किसान लंबी-लंबी लाइनों से परेशान है। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति में लाइन में लगी एक वृद्ध महिला किसान गश खाकर गिर पड़ी। जिसे वहां मौजूद सिपाही ने संभाला और कुर्सी में बैठाकर उसे पानी पिलाया। तब कहीं जाकर उसने राहत महसूस की।
मौजूदा समय में रबी फसल की बुवाई के लिए किसान डीएपी खाद के लिए परेशान घूम रहा है। सुमेरपुर कस्बे के क्रय विक्रय में शुक्रवार को एक हजार बोरी डीएपी एवं पांच सौ बोरी एनपीके आई थी। किसानों के हंगामा करने बाद नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार निगम ने टोकन व्यवस्था लागू खाद का वितरण कराया। शनिवार को शेष बची 510 बोरी डीएपी का वितरण शुरू कराया गया। सुबह से किसानों ने लंबी-लंबी लाइन लगा लिया। इसी बीच करीब 12 बजे नदेहरा की महिला किसान सुद्धा खातून पत्नी सलीम खान अचानक गश खाकर गिर पड़ी। वितरण के दौरान मौजूद सिपाही अनुराग सिंह ने वृद्ध महिला किसान को संभाला और कुर्सी में बैठा कर पानी पिलाया। तब महिला किसान ने राहत महसूस की। महिला किसान की हालत देखकर उसको तत्काल टोकन देकर खाद उपलब्ध करा दी गई। किसान अंकुर सिंह, हरीश,अमित,शिवम ने आरोप लगाया कि सचिव मनमानी तरीके से खाद का वितरण कर रहे है। किसान बाहर लाइन लगाए रहता है। वहीं अंदर से असरदार किसानों की पर्चियां बना कर खाद उठाने के लिए गोदाम पहुंचा दी जाती है। किसानों ने सभी को समानता के साथ खाद वितरण कराने की मांग की है।

फोटो-चक्कर खाकर गिरी महिला को संभालती पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!