मिशन शक्ति फेज पांच के तहत छात्राओं को किया जागरूक

हमीरपुर। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत कस्बे की कोतवाली में जीजीआईसी की छात्राओं को जागरूक किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी रहे।
सितंबर महीने के आखिरी शनिवार को मौदहा कस्बे की कोतवाली में मिशन शक्ति फेज पांच के तहत राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को जागरूक किया गया। बताते चलें कि सरकार द्वारा महिला उत्थान और नारी जागरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओ को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे।इतना ही नहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली की साफ सफाई और दस्तावेजों का भी निरीक्षक किया और लम्बित मामलों को समय से निस्तारण करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्राधिकारी विनिता पहल, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, के साथ स्टाफ और राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राएं मौजूद रहीं।

फोटो-मिशन शक्ति अभियान

IMG-20250927-WA0392

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!