हमीरपुर में कार ने छात्राओं को मारी टक्कर , घटना सीसीटीवी में कैद

हमीरपुर में एक कार चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो सामने आया है जिसमें ड्राइवर ने कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को टक्कर मारी है। टक्कर लगने से दोनों छात्राएं उछल कर दूर गिरी और घायल हो गईं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच करने में लगी है।

हादसे का यह मामला कुरारा थाना कस्बे का है यहां एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलते हुए दो छात्राओं को टक्कर मारी और फरार हो गया। यह हादसा जिस जगह पर हुआ वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें यह रिकॉर्ड हो गया। कार चालक जब हादसे को अंजाम देकर भागा तो कुछ लोगों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि कार चालक ने उनको भी टक्कर मारने की कोशिश की और फरार हो गया।

इस हादसे में कस्बे के वार्ड नंबर 4 पावर हाउस की दो छात्राएं 17 वर्षीय ज्योति और 14 वर्षीय स्नेहा घायल हुई थीं। घायल छात्रा जिसके अंदरूनी चोटें आई थीं उसने बताया कि 8 अक्टूबर को जब वह कोचिंग जा रही थीं तभी नशे की हालत में एक ड्राइवर ने कार चलाते हुए पीछे से टक्कर मारी थी और फरार हो गया, कुछ लोगों ने पीछा किया तो आरोपी ने उन्हें भी टक्कर मारने की कोशिश की। फिलहाल छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी और तहरीर के आधार पर जांच करने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!