अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा युवक कूदकर बचा

हमीरपुर। सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाइवे-34 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के गेट नंबर-2 के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाइक से कूदकर जान बचाने में कामयाब रहा।

IMG-20251013-WA0448

जानकारी के अनुसार, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिरखेरा गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजा भैया पाल अपने पड़ोसी 18 वर्षीय करिया पुत्र कल्लू पाल के साथ बाइक से सुमेरपुर बाजार आया था। दोनों सामान खरीदने के बाद चंदपुरवा मार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे करिया ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

IMG-20251013-WA0449

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!