हमीरपुर। हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मराठीपुरा स्थित बड़ी देवी मंदिर के पास रहने वाले 20 वर्षीय युवक अंकित साहू पुत्र लालू साहू ने सोमवार देर शाम अपने घर की छत पर कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि अंकित पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। बावजूद इसके किसी ने भी इस घटना की उम्मीद नहीं की थी। परिजनों ने जब अंकित को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

