हमीरपुर।15 अक्टूबर जीएसटी अधिकारियों ने बुधवार को हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ छिहत्तर लाख बासठ हजार रुपए जीएसटी चोरी करने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है।
जीएसटी अधिकारियों ने बताया है कि जुबैर इदरीश के द्वारा बिना किसी माल की वास्तविक आउटवर्ड सप्लाई किये ही बोगस अथवा फेक टैक्सइनवाइस जारी करते हुए वित्तीय वर्ष 2024/25 में 76.62 लाख की आईटीसी क्लेम एवं उपयोग करते हुए राजस्व की हानि की गयी है। जुबैर इण्टरप्राइजेज, तहसील रोड, मौदहा जनपद हमीरपुर GSTIN-09ACEPI9120KIZH के फर्म स्वामी जुबैर इदरीश के द्वारा फेक टैक्सइनवाइसेज / कूटरचित टैक्सइनवाइसेज प्राप्त करते हुए दूषित मंशा व कर चोरी के उद्देश्य से राजस्व की क्षति की गई है। जिसके चलते जुबैर इदरीश के विरुद्ध माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा-122 के अन्तर्गत अर्थदण्ड की कार्यवाही सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-1, हमीरपुर के स्तर से प्रचलित है। जुबैर इदरीश के द्वारा GST पंजीयन राज्य कर हमीरपुर से प्राप्त किया गया था। अतः जुबैर इदरीश के द्वारा पंजीयन प्राप्त करने हेतु GST पोर्टल पर अपलोड किये गये प्रपत्रों के संबंध में यदि कोई अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करनी है तो सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-1 हमीरपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

