चंद्रावल नदी में बनेगा रपटा , आधा दर्जन गांव वासियों को मिलेगी सुविधा

हमीरपुर। बीते 23सितम्बर को ग्रामीणों द्वारा आधा ट्रैक्टर डूब कर नदी पार करने का मामला सामने आया था जिसके बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने संज्ञान लेते हुए सेतु निगम के इंजीनियर को मौके पर भेजा कर निरीक्षण करवाया हैं जिसके बाद अब रपटा बनने का रास्ता साफ हो गया हैं।

मंगलवार को सेतु निगम के अधिकारियो ने जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा जाकर चंद्रावल नदी के बीच से निकलने वाले रास्ते का मुआएना किया साथ ही नदी में रपटा बनाने की बात कही हैं।
बीते 23सितम्बर को समाचार पत्र ने एक खबर प्रमुखता से छापी थी जिसमे ग्रामीण आधा ट्रैक्टर डूबा हुआ होने के बाद भी नदी पार करते दिखाया गया था और भमौरा,छिरका, मवैय्या सहित अन्य गावों के किसानों को इसी रास्ते से होकर खेत जाना पडता है जिससे कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है। उसी खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को सेतुः निगम की टीम ने मौके पर जाकर रास्ते का मुआएना किया और रास्ते में रपटा बनवाने की बात कही। साथ ही सेतुः निगम के अभियंता ने बताया कि अगर यह रास्ता अन्य गावों को जोडने वाला सम्पर्क मार्ग होता तो पुल बनाया जा सकता था लेकिन सिर्फ खेतोँ की वजह से आवागमन होता है इसलिए रपटा बनवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2025-10-15 at 3.51.29 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!