हमीरपुर के मौदहा में हॉकी चैम्पियन शिप का आगाज़, पहले मैच में लखनऊ ने बाजी मारी

चण्डीगढ को 6-0 के बडे अंतर से हराकर लखनऊ अगले दौर में

हमीरपुर। बुण्देलखण्ड के सुप्रसिद्ध मौलाना सलीम जाफरी मेमोरियल हाकी चैम्पियन शिप का पहला मैंच साईं हास्टल लखनऊ और चण्डीगढ की टीमों के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ टीम ने चण्डीगढ को 6-0के बडे अंतर से हराकर नाक आउट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया मैंच के मुख्य अतिथि मौलाना खान रहे।
रविवार से हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के रहमानिया कालेज खेल ग्राउंड में शुरू हुए मौलाना सलीम जाफरी मेमोरियल अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला यूपी की साईं हास्टल लखनऊ और चण्डीगढ की टीमों के बीच खेला गया। बडे मुकाबले की उम्मीद लेकर पहुंचे हजारों दर्शकों को चण्डीगढ की टीम ने निराश किया जिसके चलते मैंच के पहले पांच मिनट में ही लखनऊ ने शानदार दो गोल कर मैंच पूरी तरह से अपनी तरफ कर दिया।
दो हाफ की जगह चार क्वार्टर के बीच खेले गए मुकाबले में दूसरा क्वार्टर हालांकि कुछ रोमांचक रहा और दोनों टीमें पसीना बहाती रहीं, जबकि तीसरे क्वार्टर के शुरुआती क्षणों में लखनऊ ने लगातार दो गोल कर मैं पूरी तरह से अपनी तरफ कर लिया और अब मैंच मात्र औपचारिकता रह गया था लेकिन लखनऊ की गोल करने की भूख कम नहीं हो रही थी जिसके चलते मैंच के आखिर तक लखनऊ ने 6गोल कर मैंच 6-0के बडे अंतर से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।मैंच में शानदार प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के आशीष को मैन आफ द मैंच चुने गए जबकि रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, रूपेंद्र कुमार ने निभाई जबकि रिजर्व अंपायर की भूमिका अमित गुप्ता व स्कोरिंग जज बृजेश कुशवाहा रहे। इस मैंच के मुख्य अतिथि समाजसेवी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मौलाना खान रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि एमआईएम के बुंदेलखंड प्रभारी सादिक व ख़्वाजा इफ़्तिख़ार उद्दीन रहे। इस दौरान कमेटी के आयोजक निजामुद्दीन पावर, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, हामिद हुसैन, शमशाद जमील, मोहम्मद रज़ा सहित समस्त कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

20251109_155103

फोटो - मैदान में खेलते खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!