हमीरपुर ज़िले के बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में एक बुज़ुर्ग साधू की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग साधू को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास खड़े कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
मामला 28 अक्टूबर का बताया जा रहा है। आरोप है कि साधू बाबा गांव के ही एक युवक का संदेश एक युवती तक पहुंचाने गए थे। इस पर युवती ने परिजनों से शिकायत कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने बाबा की दरवाज़े पर ही पिटाई कर दी।
मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं, पीड़ित साधू रमेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्हें पुरानी रंजिश के चलते झूठे आरोप लगाकर पीटा गया। उन्होंने सात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बाबा का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आने का इंतज़ार है।

