हमीरपुर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बोले- बिहार चुनाव में कांग्रेस-RJD की हार तय, जनता लगाएगी ताला

भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हमीरपुर दौरे पर थे। उन्होंने यहां पूर्व सांसद की स्मृति और श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर बयान दिया।

IMG-20251110-WA0346

फोटो - पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

शर्मा ने दावा किया कि 14 नवंबर को बिहार में उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार का शतक लगाने जा रही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्हें अलीगढ़ से एक ताला भेंट किया गया था, जिसे वह बिहार की जनता को देंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़े जा रहे चुनाव में हार के बाद उनके कार्यालयों में कोई नहीं बचेगा, इसलिए जनता उनके कार्यालयों पर ताला लगा देगी। शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह ताला कार्यालय का नहीं, बल्कि उनके 'झूठ का ताला' होगा।

दिनेश शर्मा ने बिहार चुनाव को भारत की राजनीति का दिशा परिवर्तन और विपक्ष की नकारात्मक नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 90 हार हो चुकी है, और वह अपने नेतृत्व में हार का शतक लगाएंगे।

उन्होंने विपक्ष पर 'SIR' के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि उनके विभिन्न प्रकार के विदेशी आकाओं, चाहे वह सोरेश चाचा हों या सैम अंकल, द्वारा सरकार और देश के खिलाफ एक नैरेटिव तैयार किया गया। उन्होंने देश के सैनिकों के बारे में ऐसी बातें कहीं, जिसे पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में सबूत के तौर पर पेश करता है। शर्मा के अनुसार, बिहार का चुनाव इन्हीं बातों पर लगाम लगाने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!