खेतों में मिला नग्न महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का नग्न अवस्था में शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्ते शव को नोच रहे थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Screenshot_20251113_114915_Gallery

फोटो - घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

IMG-20251113-WA0207

फोटो - महिला के शव को नोचते कुत्ते

सूचना पर मौदहा कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव के आसपास कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां फेंका गया हो सकता है।

घटना मौदहा क्षेत्र के रामना गांव के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शव रात से ही खेत के पास पड़ा था। हालांकि, अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!