हमीरपुर में अनियंत्रित बाईक सङक में गिरी, हेलमेट न लगाने के कारण युवक की मौत

 हमीरपुर। हमीरपुर में बाईक से गांव जा रहे युवक की अनियंत्रित बाईक पेड से टकरा कर खड्डॉ में गिर गई, जिसमे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टरों ने बाईक सवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी जीतेन्द्र (25)पुत्र रामकिशन बाईक से मौदहा कस्बे से अरतरा जा रहा था तभी अरतरा के निकट तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड से टकराने के बाद सडक किनारे खड्डे में गिर गई जिसमे हेलमेट न लगाए होने के कारण बाईक सवार जीतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने जीतेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में परिजनों का जमावडा लग गया।

    सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक अपने परिवार में दो भाईयो और एक बहिन में सबसे बडा था और बीते फरवरी महीने में मृतक की चित्रकूट के चकवा गांव में शादी हुई थी। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया हैं।

WhatsApp Image 2025-11-14 at 4.38.10 PM
फोटो- अस्पाताल में शव के साथ बैठे परिजन
Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!