हमीरपुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

हमीरपुर। जिले के मौदहा कस्बे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से युवक को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन कानपुर ले जाते समय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा टेवन बाबा निवासी भगवान दास (22)पुत्र स्व. चुनुबाद ने अपने घर में देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगडने पर परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से युवक की हालत खराब होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन सदर अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार में दो भाई और तीन बहिन थे जिसमे दो बहनो की शादी हो चुकी है। वहीं सूत्रों की माने तो मृतक की मां अक्सर बीमार रहती थी और कर भी अस्पताल में भर्ती रही है उसके बाद रात में घर आकर सभी ने साथ में खाना खाया लेकिन उसके बाद भगवान दास ने ऐसा क्यों किया कोई कुछ नहीं कह रहा। जबकि कुछ लोग मृतक की मौत का कारण आर्थिक तंगी बता रहे हैं। जबकि इस सम्बन्ध में प्रभारी कोतवाली प्रभारी चंद्र शेखर गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कोई तहरीर आएगी तो उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2025-11-22 at 2.12.30 PM

फोटो- मृतक भगवान दास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!