बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन गंभीर

हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे थे।

यह हादसा हमीरपुर-बांदा सीमा पर इचौली गांव के पास, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 71 नंबर पिलर के समीप हुआ। घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने आगे चल रही बोलेरो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बोलेरो सवार 45 वर्षीय सहोदर, 58 वर्षीय घनश्याम (दोनों सगे भाई) और 60 वर्षीय सिद्धगोपाल (चचेरा भाई) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू की भी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई।

सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए बांदा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है।

बोलेरो सवार सभी लोग महोबा जनपद के गयोड़ी गांव के निवासी थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। पारिवारिक सदस्य चतुर सिंह ने बताया कि हादसे में 45 वर्षीय आशाराम, 50 वर्षीय राधेश्याम और 25 वर्षीय विमल गंभीर रूप से घायल हैं।

फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

Screenshot_20251214_130608_WhatsApp

फोटो - रोते- बिलखते परिजन

Screenshot_20251214_130544_WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!