हमीरपुर में मुस्लिम युवक ने युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल, बाजार बंद; हाईवे जाम, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना कस्बे में एक मुस्लिम युवक द्वारा युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। घटना से आक्रोशित व्यापार मंडल सहित हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कराते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं व्यापार मंडल ने कार्यवाही ना होने तक नेशनल हाईवे पर जाम लगाए रहने की बात कही है।

IMG-20260115-WA0390

फोटो- थाने के बाहर प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के लोग

IMG-20260115-WA0388

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक की मुहम्मद आफान है। आरोप है कि उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, उसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोग भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आक्रोशित भीड़ ने पहले बाजार बंद कराया, फिर सुमेरपुर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद व्यापारियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित रहा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपू गुप्ता ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कस्बे के एक तथाकथित लकड़ी कारोबारी का बेटा है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसके एक साथी ने उसकी बहन को लगातार फोन कर परेशान किया और बाद में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत है और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे थाने में ही धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!