हमीरपुर में ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, खलासी गंभीर

(हमीरपुर), 23 अप्रैल।
हमीरपुर ज़िले के मौदहा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP 91T4979 कबरई की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक संख्या UP 32 KN 0887 कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों ट्रक गांव नरायच के पास राजमार्ग पर पहुंचे, आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और चालक-खलासी केबिन में फंस गए।
सूचना पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हादसे में कबरई की ओर जा रहे ट्रक के चालक ऋषि (24), निवासी अयोध्या, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का खलासी धर्मेन्द्र, निवासी नरायच, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Screenshot_20260423_201643_WhatsApp

फोटो - क्षतिग्रस्त ट्रक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!