हमीरपुर: अश्लील वीडियो प्रकरण में आरोपी युवक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना कस्बे में एक मुस्लिम युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके बाद फैले तनाव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG-20260116-WA0023

वीडियो सामने आने के बाद व्यापार मंडल सहित कई हिंदू संगठनों ने बाज़ार बंद कराते हुए थाने का घेराव किया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था, जिससे कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई थी। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक मुहम्मद अफफान और उसके पिता मौलाना खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई टीमें गठित की थीं। पुलिस के अनुसार चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि आरोपी युवक मुहम्मद अफफान को पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जब उसे निशानदेही पर ले जाया गया तो वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इसी दौरान उसने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ ने बताया कि मुठभेड़ देवगांव रोड पर हुई। आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, आईटी एक्ट और धर्मांतरण से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!