हमीरपुर: मौदहा में मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, लदार गांव में 169 मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज

हमीरपुर-
विकास खंड मौदहा की ग्राम पंचायत लदार में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। NMMS ऐप के मस्टर रोल संख्या 9789, 9810 और 9812 से खुलासा हुआ कि बिना वास्तविक उपस्थिति के 169 मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर दी गई।
फर्जीवाड़े का खुलासा
मस्टर रोल में स्पष्ट चेतावनी दर्ज है—“Second Photo is not uploaded”—फिर भी पूर्ण उपस्थिति दिखाई गई। नियमों के अनुसार सुबह-शाम दो फोटो, जियो-लोकेशन और समय मिलान अनिवार्य है, लेकिन केवल एक फोटो अपलोड कर पूरा दिन की हाजिरी पूरी की गई। यह फर्जीवाड़ा बंधा निर्माण कार्य (RRC से मोक्ष धाम तक एवं गया के खलिहान से माईकासुर बाबा तक) के नाम पर किया गया। सभी हाजिरियां मेट संगीता द्वारा अपलोड की गईं।
वास्तविकता vs कागज़
मौके पर ली गई तस्वीरों में केवल गिने-चुने मजदूर दिखे, जबकि सूची में 169 दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि काम बहुत कम हुआ, लेकिन कागजों पर लाखों रुपये निकाल लिए गए। सिस्टम में दूसरी फोटो न अपलोड होने की चेतावनी होने पर भी भुगतान कैसे हुआ, इस पर अधिकारियों की मिलीभगत के सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का रोष ग्रामीणों में भारी रोष है। वे बताते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ असली मजदूरों तक नहीं पहुंच रहा। हमीरपुर में पहले भी इसी तरह के फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं

IMG-20260204-WA0417

फोटो - मजदूरों की फर्जी फ़ोटो

IMG-20260204-WA0411
IMG-20260204-WA0410

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!