हमीरपुर: नाले में मिला अधेड का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

हमीरपुर। सडक किनारे नाले में पुलिया के नीचे अधेड का शव मिलने से हडकंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से निकाला जिसकी पहचानहमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के कम्हरिया निवासी दिलदार के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में सडक किनारे बनी पुलिया के नीचे नाले में एक शव पडा देखा गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से निकाला गया जिसकी पहचान कम्हरिया निवासी दिलदार (48)पुत्र वली मोहम्मद उर्फ़ उल्ली के रूप में हुई। मृतक दो तीन दिन से घर से लापता था और शव भी दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वहीं ग्रामीणों की माने तो नाले में पानी चल रहा था जिसे दो तीन से पम्पिंग सेट से निकाला गया है तब जाकर शव दिखाई दिया है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक शराब पीने का आदि था और भूमिहीन खेतिहर मजदूर था जबकि मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। गांव में हुई इस घटना से शोक का माहौल है। और परिजनों में कोहराम मच गया है।

IMG-20260217-WA0244

फोटो - घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!