हमीरपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन में शामिल सर्वदलीय नेताओं पर मुकदमा दर्ज, NH पर हो रहे हादसों के विरोध में किया था प्रदर्शन

हमीरपुर कलेक्ट्रेट में 21 मई को नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और मौतों के विरोध में हुए प्रदर्शन के मामले में प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई की है। इस प्रदर्शन में भाजपा, कांग्रेस, सपा, आजाद समाज पार्टी समेत कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने आंबेडकर पार्क से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की कोशिश की थी।

IMG-20260525-WA0134

फोटो - प्रदर्शन करते नेता व अन्य

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं और प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। जब जिलाधिकारी ने ज्ञापन नहीं लिया तो प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में ही तपती धूप में धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई थी।

अब इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से सदर कानूनगो अशोक निगम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता बउवा ठाकुर, रामभक्त नीशू गुप्ता, अशोक निषाद, शिवेंद्र सिंह, दीपा तिवारी, वंदना तिवारी, सपा नेता युगांक मिश्रा, रणवीर सिंह लाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह और नीलम निषाद, कांग्रेस नेता उज्ज्वल पाठक, अमर धुरिया, आशीष कुमार, आजाद समाज पार्टी के नेता हसन खान गोली और रवींद्र भारतवंशी समेत 16 नामजद तथा 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!