साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के आरोप में कांग्रेसी नेता सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज।

हमीरपुर। वर्तमान समय पूरे देश में अस्थिरता का वातावरण फैला हुआ है और नार्थ ईस्ट से लेकर साउथ तक अलग अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिसको लेकर पुलिस प्रदर्शन कारियों पर कार्यवाही कर रही है ऐसे ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक विनेश गौतम को सूचना मिली थी कि बिंवार थाना क्षेत्र के हिमौली निवासी मोहम्मद सैफ जो वर्तमान में सऊदी अरेबिया में रहता है ने धार्मिक सौहार्द बिगाडने का स्टेटस अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लगाया है और लोगों को बडे चौराहे पर पानी की टंकी के पास इकट्ठा होने का आह्वान किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची तो देखा कि सलीम अहमद, आरिफ कुरेशी,मोहम्मद अहसान, अरमान,फर्रु, इमरान रफीक आदि हाथों में डण्डा लेकर एकत्रित हैं जिससे धार्मिक उन्माद फैलने की सम्भावना है और अन्य धर्म तथा जातियों के मध्य उन्माद फैलने की सम्भावना है तथा कस्बे की शांति भंग हो सकती है उक्त मामले को लेकर पुलिस ने सभी नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!