हमीरपुर में व्यापारी के साथ 40 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

हमीरपुर।

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के चीनी और रिफाइंड व्यापारी के साथ हुई त्रेषठ लाख रूपये से अधिक जमा कराने के बाद माल नहीं भेजनें और शिकायत करने पर बीस लाख वापस करने और चालीस लाख रुपये की बाउंस चेक भेजने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।


हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के हाथी दरवाजा के निकट के चीनी और रिफाइंड व्यापारी लक्ष्मी उद्योग नामक फर्म के संचालक स्टेशन रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते साल दिसम्बर में चीनी खरीदने के लिए लक्ष्य ट्रेड लिंक चंद्र पुर महाराष्ट्र के प्रोप्राईटर अंकुर रमेश बोदरा को पीएनबी मौदहा ब्रांच से रुपये 6322050 का भुगतान किया था लेकिन माल नहीं आने के कारण जब उसने आनलाईन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की तो उक्त कम्पनी ने बीस लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए और शेष रुपये की चेक भेज दी जो बाउंस हो गई जिससे फर्म संचालक के लाखों रुपये फंस गए फर्म संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!