हमीरपुर:-
ललित शर्मा की रिपोर्ट •
हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ग्राम इमिलिया निवासी राजकिशोर विश्वकर्मा (45) पुत्र हलकू रविवार शाम ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भतीजे मुकेश ने तुरंत उन्हें मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,जबकि पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
फोटो - अस्पताल में परिजनों की भीड़

