हमीरपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को दिखाए गए काले झंडे, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

हमीरपुर में अपनी जनता पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले के सामने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना रविवार शाम मौदहा कस्बे में हुई, जब मौर्य का काफिला एन एच से गुजर रहा था।

स्वामी प्रसाद की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे लोगों को धक्का देकर पीछे हटाने का प्रयास किया और काफिले को आगे बढ़ाया।

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य 'संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा' के तहत बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। उनका काफिला हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे से गुजर रहा था, तभी यह विरोध प्रदर्शन हुआ।

विरोध प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आशीष ठाकुर ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने रामचरितमानस और सनातन धर्म के खिलाफ लगातार बयानबाजी की है, जिसके विरोध में आज काले झंडे दिखाए गए।

एक अन्य प्रदर्शनकारी बसंत सोनी ने कहा कि मौर्य हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अनर्गल बातें करते हैं, जिससे सनातनी आहत हुए हैं। इसी के विरोध में स्वामी प्रसाद को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

Screenshot_20251116_184001_Gallery

फोटो - विरोध प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!