हमीरपुर। हमीरपुर में मानसिक विक्षिप्त किशोरी से दुष्कर्म की घटना से हडकंप मच गया है हालांकि पुलिस ने मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक मां ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते सोलह नवम्बर को रात आठ बजे गांव का ही श्रीराम पुत्र बाबू उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर गांव के बाहर बने कालेज के पीछे ले गया और मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं आरोपी ने कहीं भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है और उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है।पीडिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश जारी है।
हमीरपुर में मानसिक विक्षिप्त किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

