हमीरपुर में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, मां की मौत बेटा घायल, भतीजे के तिलक में शामिल होने जा रहे थे दोनों

हमीरपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक बेतवा नदी के पुल पर महोबा डिपो की एक बस और बाइक की टक्कर में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसको खुलवाने की कोशिश में पुलिस को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी है।

IMG-20260505-WA0281

फोटो - घटना स्थल पर मृतक के परिजन व अन्य

सदर कोतवाली क्षेत्र के जरैली मड़ैया निवासी 55 वर्षीय फूलकली पत्नी पावनी निषाद अपने 30 वर्षीय पुत्र वीरू के साथ सुबह करीब 10:30 बजे बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी, सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।

घटना की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और चेयरमैन कुलदीप निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतका पांच बेटियों की मां थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि मंगलवार को भतीजे का तिलक और बुधवार को बारात जानी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!