हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब के नशे में घर में करता था विवाद

हमीरपुर में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजनें की कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलौली निवासी सुलेमान (42)पुत्र महबूब ने मंगलवार दोपहर अपने घर में पडे टीनशेड में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक अपने परिवार में तीन भाईयों में अलग रहता था और मृतक के पिता के नामपर दस बीघा जमीन है। और मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटा और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है और अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!